तीसरी आंख ने एक करोड़ पांच लाख की लूट का खुलासा किया

मथुरा= शहर कोतवाली इलाके के स्टेट बैंक चौराहे पर 10 दिन पूर्व हुई सर्राफ व्यापारी के साथ  एक करोड़ पांच लाख की लूट का पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे और गूगल मेप कि मदद से खुलासा करते हुए घटना में शामिल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 45 लाख का केश बरामद किया है। लेकिन अब भी पुलिस के लिए 50 लाख से अधिक की शेष राशि बरामद करना चुनौती है। हालाकि  इस लूट का असल मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस कि पकड़ से दूर है।  इस लूट का खुलासा करने के लिए पुलिस ने रात दिन एक कर आरोपियों के करीब पहुंची थीं। इस सनसनी खेज खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई थी। अपर पुलिस महानिदेशक आगरा जोन ने करोड़ों की लूट का खुलासा करने वाली टीम को एक लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने लुटेरों को थाना नोहझील से गिरफ्तार किया था। इतनी बड़ी लूट…